यूपी में योगी सरकार का बड़ा ऐलान: 25 लाख टैबलेट वितरण, शिक्षा मित्रों को ₹17,000 मानदेय
उत्तर प्रदेश में मंगलवार (7 अप्रैल) को Yogi Adityanath की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। मंत्रिपरिषद के सामने कुल 22 प्रस्ताव रखे गए, जिन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई।बैठक में शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर ₹18,000 और अंशकालिक अनुदेशकों का ₹17,000 करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। बेसिक शिक्षा मंत्री Sandeep Singh ने बताया कि यह बढ़ा हुआ मानदेय 1 मई से लागू होगा। राज्य में लगभग 1,42,929 शिक्षामित्र और 24,717 अनुदेशक इस फैसले से लाभान्वित होंगे, जो लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे।

कैबिनेट ने आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया है। पीपीपी मॉडल के तहत 49 नए बस अड्डों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। ये बस अड्डे आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे और लगभग 52 जिलों के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।

इसके अलावा, स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत छात्रों के लिए 25 लाख टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। वित्त मंत्री Suresh Khanna के अनुसार, अब तक राज्य में करीब 60 लाख स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं, और इस नई योजना से और अधिक छात्रों को डिजिटल संसाधन मिलेंगे।औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भी प्रगति की दिशा में निर्णय लिए गए। हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए राज्य के 9 जिलों में ₹15,189 करोड़ से अधिक के निवेश से 12 औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने को मंजूरी दी गई। इसके लिए कुल 8 निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए थे।

No Previous Comments found.