सोशल मीडिया पर योगी का जलवा! 6.33 करोड़ फॉलोअर्स के साथ बने नंबर-1 CM

लोकप्रियता सिर्फ भीड़ में नहीं, डिजिटल दुनिया में भी दिखाई देती है, और सोशल मीडिया आज जनता से जुड़ने का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है। जी हां सोशल मीडिया की दुनिया में अगर किसी मुख्यमंत्री के नाम का डंका सबसे जोर से बज रहा है, तो वो कोई और नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं! अपने बेबाक अंदाज, कड़े प्रशासनिक फैसलों और 'बुलडोजर मॉडल' के लिए जाने जाने वाले सीएम योगी अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर चुके हैं। X, इंस्टाग्राम और फेसबुक...तीनों प्रमुख प्लेटफॉर्म्स को मिला दें तो सीएम योगी के कुल फॉलोअर्स का आंकड़ा 6.33 करोड़ से भी पार निकल चुका है। इस विशालकाय आंकड़े के साथ वह देश के बाकी तमाम मुख्यमंत्रियों को मीलों पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 के सिंहासन पर काबिज हो गए हैं। आइए जानते हैं डिजिटल स्पेस में सीएम योगी के इस जलवे और बाकी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग का पूरा हिसाब-किताब!

सबसे पहले बात करते हैं X की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के X अकाउंट पर करीब 3.27 करोड़ फॉलोअर्स बताए गए हैं। यानी करोड़ों लोग उनके सोशल मीडिया पोस्ट और सरकार से जुड़े अपडेट सीधे देखते हैं। सरकार के फैसले हों...किसी योजना की जानकारी हो...कानून-व्यवस्था से जुड़ा अपडेट हो...या फिर कोई महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसला...
इन तमाम जानकारियों को सोशल मीडिया के जरिए जनता तक पहुंचाया जाता है। आपको बता दें सिर्फ X ही नहीं...
इंस्टाग्राम पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी डिजिटल पहुंच है। यहां उनके करीब 1.80 करोड़ फॉलोअर्स बताए गए हैं। वहीं फेसबुकपर करीब 1.30 करोड़ लोग उन्हें फॉलो करते हैं। अगर इन तीनों प्लेटफॉर्म के आंकड़ों को जोड़ा जाए, तो कुल संख्या 6.33 करोड़ से ज्यादा पहुंच जाती है। यानी सोशल मीडिया के तीन बड़े प्लेटफॉर्म पर योगी की पहुंच करोड़ों लोगों तक है। अगर प्लेटफॉर्म वाइज ब्रेकडाउन देखें तो:

X-करीब 3.27 करोड़

Instagram-करीब 1.80 करोड़

Facebook-करीब 1.30 करोड़

कुल-6.33 करोड़

अब जरा दूसरे मुख्यमंत्रियों के आंकड़ों पर नजर डालिए। इस सूची में दूसरे स्थान पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय बताए गए हैं, जिनके करीब 3.24 करोड़ फॉलोअर्स हैं। यानी योगी आदित्यनाथ और दूसरे नंबर के मुख्यमंत्री के बीच भी काफी बड़ा अंतर दिखाई देता है। इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करीब 1.83 करोड़ फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर बताए गए हैं। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करीब 1.33 करोड़ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा करीब 1.07 करोड़ फॉलोअर्स के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर बताए गए हैं। वहीं अगर बाकी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बात करें तो...

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के करीब 82 लाख फॉलोअर्स बताए गए हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान करीब 69 लाख फॉलोअर्स के साथ हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के करीब 49 लाख फॉलोअर्स बताए गए हैं।

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के करीब 48 लाख है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह के करीब 38 लाख फॉलोअर्स बताए गए हैं।

यानी इन आंकड़ों की तुलना करें तो योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया पहुंच काफी बड़ी दिखाई देती है। लेकिन सवाल ये है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग योगी आदित्यनाथ को फॉलो क्यों कर रहे हैं? दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोशल मीडिया अकाउंट्स सिर्फ व्यक्तिगत गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं। इनके जरिए सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों, प्रशासनिक फैसलों और महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी भी लगातार साझा की जाती है।
यानी सोशल मीडिया अब सरकार और जनता के बीच संवाद का एक सीधा माध्यम बन चुका है। आपको बता दें आज के दौर में राजनीति सिर्फ रैलियों और सभाओं तक सीमित नहीं है। मोबाइल स्क्रीन पर भी राजनीतिक पहुंच तय होती है।
किस नेता की बात कितने लोगों तक पहुंच रही है...किसके पोस्ट पर कितनी प्रतिक्रिया आ रही है...किस मुद्दे पर जनता की क्या प्रतिक्रिया है...सोशल मीडिया इन सबका एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में 6.33 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स का आंकड़ा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डिजिटल पहुंच को जरूर दर्शाता है।

जाहिर है आज के दौर में जब सियासत का बड़ा मैदान सोशल मीडिया बन चुका है, वहां योगी आदित्यनाथ की यह एकतरफा बढ़त यह साफ बताती है कि उनकी अपील सिर्फ उत्तर प्रदेश की सीमाओं तक सीमित नहीं है। देश के कोने-कोने में बैठा युवा और डिजिटल यूजर उनके फैसलों, शासन शैली और छवि से सीधा कनेक्ट महसूस करता है। 6.33 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स का यह विशाल नेटवर्क सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि जन-जन में उनकी बढ़ती साख और डिजिटल ताकत का सबसे बड़ा सबूत है। अब देखना यह होगा कि क्या देश का कोई अन्य मुख्यमंत्री सीएम योगी के इस रिकॉर्ड-तोड़ आंकड़े के आसपास भी पहुंच पाता है या नहीं! 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.