बजट 2026-27 में ‘जीरो फैटेलिटी’ विजन पर जोर, सड़क सुरक्षा और एयर कनेक्टिविटी को मिली बड़ी सौगात-

बजट 2026-27 में ‘जीरो फैटेलिटी’ विजन पर जोर, सड़क सुरक्षा और एयर कनेक्टिविटी को मिली बड़ी सौगात-

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि कम करने के विजन को बजट 2026-27 में विशेष प्राथमिकता दी गई है। सड़क हादसों में मृत्यु दर घटाने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री जीरो फैटेलिटी विजन योजना’ के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही ‘मुख्यमंत्री सड़क सेफ्टी विजन योजना’ के तहत भी 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है, जिससे प्रदेश में सुरक्षित और सुदृढ़ परिवहन ढांचे को बढ़ावा मिलेगा।

मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में गौतमबुद्धनगर स्थित यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की भूमि पर परिवहन विभाग का नया कार्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, बस अड्डों के निर्माण हेतु 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ईवी बसों की खरीद पर 400 करोड़ रुपये और बस अड्डों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 50 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इससे प्रदूषण में कमी और सतत परिवहन व्यवस्था को बल मिलने की उम्मीद है।

जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अतिरिक्त 750 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पीपीपी मॉडल पर विकसित इस परियोजना के पहले चरण का कार्य अंतिम चरण में है। सरकार रनवे की संख्या दो से बढ़ाकर पांच करने और इसे एविएशन इनोवेशन व एमआरओ हब के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है।

इसके अलावा हवाई पट्टियों के निर्माण व विस्तार के लिए 1,100 करोड़ रुपये और रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत छोटे शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.