YouTube पर क्लिकबेट का खेल होगा खत्म , बन गया तगड़ा प्लान

आपने अपने आस-पास कई ऐसे लोगों को देखा होगा, जिन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर या अपनी रोजमर्रा की ज़िंदगी से एक नया मोड़ लिया है और YouTube पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं इंफ्लुएंसर की, जो अपनी क्रिएटिविटी और मनोरंजन से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। लेकिन इस प्लेटफॉर्म पर इतनी भीड़-भाड़ है कि अब क्रिएटर्स को लाखों व्‍यूज और लाइक्स पाने के लिए कभी-कभी ऐसे क्लिकबेट टाइटल्स और हेडिंग्स का सहारा लेना पड़ता है, जो दर्शकों को धोखा दे सकते हैं।

क्लिकबेट का ये खेल दर्शकों को गुमराह करने वाला साबित हो सकता है। अक्सर, ऐसे हेडिंग्स के कारण लोग वीडियो पर क्लिक तो करते हैं, लेकिन जब वीडियो को देखते हैं, तो उन्हें वो जानकारी नहीं मिलती जिसकी उन्हें उम्मीद थी। यहीं से शुरू होती है YouTube की सख्‍त कार्रवाई। अब, YouTube उन वीडियोज को प्लेटफॉर्म से हटा रहा है जिनमें क्लिकबेट टाइटल्स का इस्तेमाल किया गया है।

Google ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में यह साफ किया है कि ब्रेकिंग न्यूज़ या किसी भी समसामयिक घटना से जुड़े वीडियो, जिनमें भ्रामक और आकर्षक हेडिंग्स का इस्तेमाल किया जाता है, उन्हें हटा दिया जाएगा। ये वीडियो दर्शकों को गलतफहमी का शिकार बनाते हैं और कभी-कभी लोगों को निराश भी कर सकते हैं, खासकर जब वे किसी महत्वपूर्ण जानकारी की उम्मीद कर रहे होते हैं।

YouTube का कहना है कि कई क्रिएटर्स ब्रेकिंग न्यूज़ जैसे आकर्षक, मगर भ्रामक शीर्षकों का इस्तेमाल करते हैं, जैसे "द प्रेसिडेंट स्टेप्स डाउन" या "ब्रेकिंग न्यूज: बड़ा धमाका होने वाला है!"। इन टाइटल्स से दर्शकों को लगता है कि उन्हें कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, लेकिन वीडियो देखने पर उन्हें बस कुछ और ही मिलता है।

इसलिए, अब YouTube ने फैसला लिया है कि वह इन क्लिकबेट वीडियोज को हटाने के साथ-साथ क्रिएटर्स को अपने वीडियो को सुधारने का समय भी देगा। लेकिन अगर वीडियो में ऐसा कंटेंट जारी रहता है, तो चैनल के खिलाफ सख्‍त कदम भी उठाए जा सकते हैं। इस नई नीति से YouTube का लक्ष्य यह है कि वह अपने दर्शकों को सही और सही समय पर जानकारी देने के साथ-साथ क्रिएटर्स को भी एक सशक्‍त दिशा दे सके।

कुल मिलाकर, ये बदलाव YouTube को और भी पारदर्शी और दर्शकों के प्रति जिम्मेदार बनाएंगे, ताकि हम सभी को अच्छे और सही कंटेंट का आनंद मिल सके!

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.