भाभी को पाने के लिए भाई का कत्ल
पत्नी और छोटे भाई ने मिलकर की थी अमित की हत्या, मां बोलीं- दोषियों को मिले कड़ी सजा
आगरा। सदर थाना क्षेत्र में रेस्तरां कर्मी अमित उर्फ सोलू की हत्या के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले में अमित की पत्नी और छोटे भाई की गिरफ्तारी के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बेटे की मौत और दूसरे बेटे के जेल जाने से दुखी मां सरोज ने रोते हुए कहा कि जिन्होंने यह साजिश रची, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
गौरतलब है कि सदर थाना क्षेत्र के चिरोटी बाग, क्वालिटी चौराहे के पीछे स्थित खेत में बुधवार सुबह 22 वर्षीय अमित का शव लहूलुहान हालत में मिला था। अमित छोटी बस्ती का निवासी था और एक रेस्तरां में काम करता था।
हत्या के बाद अमित के छोटे भाई भोला ने शुरुआत में उसके साथ काम करने वाले एक युवक पर शक जताया था। हालांकि पुलिस की गहन जांच और साक्ष्यों के आधार पर मामला पूरी तरह पलट गया। जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश में स्वयं छोटा भाई और अमित की पत्नी शामिल थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है। घटना के खुलासे के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
No Previous Comments found.