तेज कसरत के चमत्कारी फायदे: सिर्फ कुछ मिनट से बदल सकती है सेहत

आज के व्यस्त जीवन में लोग अक्सर जिम या लंबी एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पाते. लेकिन नई रिसर्च बताती है कि अगर आप रोजाना कुछ मिनट ऐसी कसरत करें जिसमें आपकी सांस फूलने लगे, तो यह आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है.

क्या कहती है रिसर्च?

यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, तेज फिजिकल एक्टिविटी कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम कर सकती है. रिसर्च में पाया गया कि जो लोग रोज कुछ मिनट तेज कसरत करते हैं जैसे तेज चलना, सीढ़ियां चढ़ना या दौड़ना उनमें आर्थराइटिस, हार्ट डिजीज और डिमेंशिया जैसी बीमारियों का खतरा काफी कम होता है. इसके लिए घंटों जिम में पसीना बहाना जरूरी नहीं है; छोटे-छोटे एक्टिव मूवमेंट भी असर दिखाते हैं.

एक्सपर्ट की राय 

स्टडी के प्रमुख रिसर्चर प्रोफेसर Minxue Shen के अनुसार, तेज कसरत शरीर में ऐसे बदलाव लाती है, जो हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से नहीं मिलते। इस दौरान दिल ज्यादा प्रभावी तरीके से खून पंप करता है, ब्लड वेसल्स लचीली बनती हैं और शरीर ऑक्सीजन का बेहतर इस्तेमाल करता है.

रिसर्च में क्या मिला?

इस स्टडी में करीब 96 हजार लोगों के डेटा का एनालिसिस किया गया. प्रतिभागियों की एक्टिविटी को एक हफ्ते तक डिवाइस के माध्यम से ट्रैक किया गया और सात साल तक उनकी हेल्थ मॉनिटर की गई। नतीजों में डिमेंशिया का खतरा 63%, टाइप-2 डायबिटीज का 60%, और मौत का खतरा 46% तक कम पाया गया.

एक्सरसाइज की तीव्रता मायने रखती है

अध्ययन में यह भी पाया गया कि आर्थराइटिस और सोरायसिस जैसी बीमारियों में एक्सरसाइज की तीव्रता ज्यादा महत्वपूर्ण है, जबकि डायबिटीज और लिवर डिजीज में मात्रा और तीव्रता दोनों का असर होता है. हालांकि, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को डॉक्टर की सलाह लेकर ही तेज कसरत करनी चाहिए.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.