कम सैलरी का ताना देती थी…पत्नी की तलवार से काटी गर्दन
जयपुर के दूदू में एक आदमी ने अपनी पत्नी और 8 साल की बेटी की हत्या कर दी। वजह थी, दोनों के बीच हुआ छोटा सा झगड़ा और पत्नी का पति पर कम सैलरी का ताना देना।

आरोपी तलवार लेकर ऊपर गया और सो रही पत्नी पर हमला कर उसकी गर्दन काट दी। पास में सो रही बच्ची ने जब मां को खून से लथपथ देखा, तो वह डर गई और चिल्लाई, लेकिन आरोपी ने उसका गला दबा कर उसे भी मार डाला।इसके बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और अपनी करतूत की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पुलिस ने घर में जाकर दोनों के शव देखे।यह घटना बेहद दिल दहला देने वाली और चिंताजनक है। यह दिखाता है कि गुस्सा और असंयम इंसान को कितना खतरनाक बना सकता है।
No Previous Comments found.