मगरमच्छ ने किया हमला, लेकिन भैंस ने दिखाई ऐसी हिम्मत कि लोग बोले – "शेरनी से कम नहीं!"
सोचिए… आप शांत नदी किनारे पानी पी रहे हों और अचानक पानी के नीचे से एक जानलेवा हमला हो जाए! कुछ ऐसा ही हुआ एक बेचारी भैंस के साथ, जिसका वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है..वीडियो में देखा गया कि कुछ भैंसें नदी किनारे पानी पी रही थीं। माहौल एकदम शांत था… लेकिन तभी झील में छिपे मगरमच्छ ने एक भैंस पर बिजली की रफ्तार से हमला कर दिया। उसने सीधे जाकर भैंस का मुंह पकड़ लिया – ज़ोरदार झटका!
अब कोई और होता तो शायद डर के मारे हार मान लेता, लेकिन ये भैंस कुछ अलग ही निकली। उसने पूरा ज़ोर लगा दिया – एक-एक कर झटके मारती गई, और आखिरकार मगरमच्छ की पकड़ से खुद को छुड़ा लिया। जैसे ही छूटी, उसने बिना पीछे देखे दौड़ लगा दी!
लोग कह रहे हैं:
“ये भैंस नहीं, असली फाइटर है!”
“कभी हार मत मानो – भैंस से सीखो ज़िंदगी जीना।”
“मगरमच्छ भी सोच में पड़ गया होगा – ‘गलत जानवर पकड़ लिया।’”
इस वीडियो से हमें एक बहुत बड़ी सीख मिलती है – कभी हार मत मानो, चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों। भैंस ने मौत के मुंह से खुद को बाहर निकाला, सिर्फ अपनी हिम्मत और जज्बे की वजह से।

No Previous Comments found.