इन सब्जियों में भूलकर भी न लगाएं जीरे का तड़का, वरना स्वाद हो जाएगा फीका

जीरे का तड़का हर सब्जी में नहीं होता फायदेमंद, जानिए किन सब्जियों में लगाना चाहिए हींग-अजवाइन

भारतीय रसोई में मसालों का जादू ही खाने को खास बनाता है। खासकर जब बात हो तड़के की, तो आमतौर पर हम जीरे का तड़का लगाते हैं जो ज्यादातर सब्जियों में स्वाद और खुशबू बढ़ाने का काम करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर सब्जी में जीरे का तड़का लगाना सही नहीं होता?

कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं जो पेट पर भारी होती हैं और उनके स्वाद को बेहतर बनाने के लिए हींग-अजवाइन का तड़का ज्यादा असरदार साबित होता है। ये न केवल खाने को पचाने में मदद करता है, बल्कि उसमें एक अलग और बेहतर फ्लेवर भी जोड़ता है।

1. टिंडे की सब्जी: फीके स्वाद को बढ़ाए हींग-अजवाइन

टिंडा एक हल्की और थोड़ी फीकी सब्जी मानी जाती है। इसमें जीरे का तड़का खास असर नहीं दिखाता। इसके बजाय हींग और अजवाइन का तड़का लगाने से इसका स्वाद निखर जाता है और खुशबू भी बढ़ जाती है। टिंडे की सब्जी में यह कॉम्बिनेशन ज्यादा उपयुक्त माना गया है।

2. कच्चे केले की सब्जी: पचाने में मददगार होता है यह तड़का

कच्चे केले की सब्जी स्वादिष्ट जरूर होती है लेकिन यह पेट के लिए थोड़ी हैवी होती है। ऐसे में इसमें जीरा नहीं बल्कि हींग-अजवाइन और सरसों के दानों का तड़का ज्यादा फायदेमंद होता है। यह तड़का न केवल स्वाद को बढ़ाता है बल्कि पाचन को भी आसान बनाता है।

3. अरबी की सब्जी: पेट के लिए भारी, इसलिए जीरा नहीं

अरबी को पचाना मुश्किल होता है, खासकर अगर तड़का सही न हो। इसलिए अरबी की सब्जी में जीरे के बजाय हींग और अजवाइन का तड़का लगाना चाहिए। यह तड़का सब्जी की खुशबू और स्वाद दोनों को बढ़ाता है और खाना भी हल्का महसूस होता है।

4. कद्दू की सब्जी: स्वाद में आएगा ट्विस्ट

कद्दू की सब्जी अपने आप में मीठा और खास स्वाद लिए होती है। इसमें जीरे का तड़का स्वाद को सपोर्ट नहीं करता। इसके लिए हींग-अजवाइन बेहतर विकल्प है जो इसके स्वाद को बैलेंस करता है और अधिक लाजवाब बनाता है।

तड़के में भी हो समझदारी

हर मसाले का अपना स्वाद होता है और हर सब्जी को वही मसाला या तड़का सूट करता है जो उसकी खासियत को उभार सके। जीरे का तड़का भले ही आम हो, लेकिन सभी सब्जियों के लिए सही नहीं होता। इसलिए अगली बार जब आप किचन में सब्जी बना रहे हों, तो सोच-समझकर तड़का लगाएं और हींग-अजवाइन जैसे विकल्पों को अपनाएं – स्वाद भी बढ़ेगा और पाचन भी सुधरेगा।

 

 

 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.