खाना खाते वक़्त इस्तेमाल करते है फ़ोन तो पहुंच सकता है आतों को नुकसान

आज के समय में बीमारियों का एक बड़ा कारण गलत खानपान और बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल बन चुका है। अब लोग ऑनलाइन फूड ऑर्डर कर रहे हैं और खाना खाते समय अक्सर फोन स्क्रॉल कर रहे हैं। इससे न केवल खाना सही से नहीं खाया जाता, बल्कि धीरे-धीरे शरीर की सेहत भी प्रभावित होती है।
आज के समय में बीमारियों का एक बड़ा कारण गलत खानपान और बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल बन चुका है। अब लोग ऑनलाइन फूड ऑर्डर कर रहे हैं और खाना खाते समय अक्सर फोन स्क्रॉल कर रहे हैं। इससे न केवल खाना सही से नहीं खाया जाता, बल्कि धीरे-धीरे शरीर की सेहत भी प्रभावित होती है।
फोन देखकर खाना खाने की आदत से आंतों पर असर

डॉक्टरों के अनुसार, जब लोग फोन देखते हुए खाना खाते हैं, तो अक्सर खाना ठीक से चबाया नहीं जाता। इससे आंतों को खाना पचाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। आंतों की खराब सेहत कई समस्याओं को जन्म देती है। उदाहरण के लिए, माइक्रोबायोम (आंतों में मौजूद लाभकारी बैक्टीरिया) का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे इम्यूनिटी कमजोर होती है, नींद पर असर पड़ता है और पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं।

सोशल मीडिया और डिजिटल दुनिया के इस दौर में लोग अपने भोजन का आनंद लेने की बजाय स्क्रीन पर ध्यान देते हैं। शुरुआत में ऐसा करना आसान और मजेदार लगता है, लेकिन लंबे समय में इसका असर पाचन तंत्र और शरीर की समग्र स्वास्थ्य पर पड़ता है।
फोन देखकर खाना खाने की आदत से आंतों पर असर डॉक्टरों के अनुसार, जब लोग फोन देखते हुए खाना खाते हैं, तो अक्सर खाना ठीक से चबाया नहीं जाता। इससे आंतों को खाना पचाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। आंतों की खराब सेहत कई समस्याओं को जन्म देती है। उदाहरण के लिए, माइक्रोबायोम (आंतों में मौजूद लाभकारी बैक्टीरिया) का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे इम्यूनिटी कमजोर होती है, नींद पर असर पड़ता है और पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं। सोशल मीडिया और डिजिटल दुनिया के इस दौर में लोग अपने भोजन का आनंद लेने की बजाय स्क्रीन पर ध्यान देते हैं। शुरुआत में ऐसा करना आसान और मजेदार लगता है, लेकिन लंबे समय में इसका असर पाचन तंत्र और शरीर की समग्र स्वास्थ्य पर पड़ता है।
खराब खानपान की समस्या

फास्ट फूड, कम फाइबर और अधिक चीनी वाली चीजें अब हमारी रोजमर्रा की आदत बन चुकी हैं। पैसिफिक वनहेल्थ के प्रिवेंटिव वेलनेस एवं मेटाबॉलिक डिज़ीज़ विभाग के हेड, डॉ. ऐजाज़ इल्मी के अनुसार, साल 2025 की रिसर्च में पाया गया कि लगभग 39% शहरी लोग कम फाइबर वाला आहार लेते हैं और 36% से अधिक लोग अधिक चीनी वाली चीजें खाते हैं।

ये आदतें सिर्फ पेट फूलने या थकान का कारण नहीं बनतीं, बल्कि शरीर में सूजन बढ़ाती हैं और इम्यून सिस्टम पर असर डालती हैं। कई लोग दोपहर के समय थकान, रात में बेचैनी जैसी समस्याओं को सामान्य मान लेते हैं, जबकि ये आंतों की खराब सेहत के संकेत हैं।
खराब खानपान की समस्या फास्ट फूड, कम फाइबर और अधिक चीनी वाली चीजें अब हमारी रोजमर्रा की आदत बन चुकी हैं। पैसिफिक वनहेल्थ के प्रिवेंटिव वेलनेस एवं मेटाबॉलिक डिज़ीज़ विभाग के हेड, डॉ. ऐजाज़ इल्मी के अनुसार, साल 2025 की रिसर्च में पाया गया कि लगभग 39% शहरी लोग कम फाइबर वाला आहार लेते हैं और 36% से अधिक लोग अधिक चीनी वाली चीजें खाते हैं। ये आदतें सिर्फ पेट फूलने या थकान का कारण नहीं बनतीं, बल्कि शरीर में सूजन बढ़ाती हैं और इम्यून सिस्टम पर असर डालती हैं। कई लोग दोपहर के समय थकान, रात में बेचैनी जैसी समस्याओं को सामान्य मान लेते हैं, जबकि ये आंतों की खराब सेहत के संकेत हैं।
अपनी सेहत का ध्यान कैसे रखें
बिना फोन देखे भोजन करें – खाना खाते समय ध्यान केवल खाने पर रखें, ताकि पाचन सही हो।
फाइबर और प्रोटीन शामिल करें – दाल, फल और मेवे अपनी डाइट में शामिल करें।
मीठा कम खाएं – अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थ पाचन और इम्यूनिटी दोनों पर असर डालते हैं।
रोज़ एक्सरसाइज करें – हल्की से मध्यम एक्सरसाइज से पाचन और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।
अपनी सेहत का ध्यान कैसे रखें बिना फोन देखे भोजन करें – खाना खाते समय ध्यान केवल खाने पर रखें, ताकि पाचन सही हो। फाइबर और प्रोटीन शामिल करें – दाल, फल और मेवे अपनी डाइट में शामिल करें। मीठा कम खाएं – अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थ पाचन और इम्यूनिटी दोनों पर असर डालते हैं। रोज़ एक्सरसाइज करें – हल्की से मध्यम एक्सरसाइज से पाचन और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.