क्या आप भी चटकाते हैं उंगलियां? बिगड़ सकती है हाथों की सेहत, जानिए कैसे -
उंगलियां चटकाने की आदत क्यों लगती है?
उंगलियां चटकाने पर जो “पॉप” जैसी आवाज आती है, वह जोड़ों में मौजूद गैस के बुलबुलों के फूटने से आती है। कुछ लोगों को इससे आराम या संतुष्टि महसूस होती है, इसलिए वे बार-बार ऐसा करते हैं।क्या हो सकते हैं नुकसान?
1. जोड़ों पर असर- लगातार उंगलियां चटकाने से जोड़ों पर दबाव पड़ता है, जिससे समय के साथ उनकी मजबूती कम हो सकती है।
2. पकड़ कमजोर होना- कुछ अध्ययनों के अनुसार, ज्यादा उंगलियां चटकाने वाले लोगों की पकड़ (Grip Strength) कमजोर हो सकती है।
3. सूजन और दर्द- इस आदत से उंगलियों में सूजन या हल्का दर्द भी हो सकता है, खासकर जब इसे बार-बार और जोर से किया जाए।
4. लिगामेंट्स पर असर- बार-बार चटकाने से लिगामेंट्स (जोड़ों को जोड़ने वाले ऊतक) ढीले पड़ सकते हैं, जिससे हाथों की स्थिरता प्रभावित हो सकती है।
क्या इससे गठिया होता है?
यह एक आम मिथक है कि उंगलियां चटकाने से गठिया (Arthritis) होता है। वैज्ञानिक रूप से यह पूरी तरह साबित नहीं हुआ है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह आदत पूरी तरह सुरक्षित है।

No Previous Comments found.