मोबाइल और स्क्रीन टाइम आपका इम्यून सिस्टम कर रहा है कमजोर

आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन हमारी दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। पढ़ाई, काम, मनोरंजन और सोशल मीडिया—हर जगह स्क्रीन का उपयोग बढ़ गया है। हालांकि, सुविधा के साथ-साथ इसका अत्यधिक उपयोग हमारी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। खासकर, ज्यादा स्क्रीन टाइम हमारे इम्यून सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को कमजोर कर सकता है।

नींद पर नकारात्मक प्रभाव-मोबाइल स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट हमारे मस्तिष्क पर असर डालती है और नींद के हार्मोन (मेलाटोनिन) के उत्पादन को कम कर देती है। देर रात तक फोन इस्तेमाल करने से नींद पूरी नहीं हो पाती, जिससे शरीर की रिकवरी प्रक्रिया प्रभावित होती है। परिणामस्वरूप, इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है।

मानसिक तनाव और चिंता- लगातार सोशल मीडिया का उपयोग, नोटिफिकेशन की आदत और डिजिटल ओवरलोड मानसिक तनाव को बढ़ाते हैं। लंबे समय तक तनाव में रहने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है और व्यक्ति जल्दी बीमार पड़ सकता है।

शारीरिक गतिविधि में कमी-अत्यधिक स्क्रीन टाइम के कारण लोग शारीरिक गतिविधियों से दूर होते जा रहे हैं। व्यायाम की कमी से शरीर की ऊर्जा और ताकत घटती है, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ सकता है।

गलत खान-पान की आदतें- मोबाइल देखते हुए खाने की आदत से लोग अक्सर जंक फूड और अनहेल्दी स्नैक्स का सेवन करते हैं। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते और इम्यूनिटी पर बुरा असर पड़ता है।

बीमारियों का बढ़ता खतरा- कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण शरीर संक्रमणों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है। सर्दी-जुकाम, थकान, सिरदर्द और अन्य बीमारियाँ जल्दी होने लगती हैं।

Leave a Reply

comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.