सेहत का दुश्मन बन सकती है नाइट क्रेविंग्स, अभी संभल जाएं
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और बदलती लाइफस्टाइल के कारण नाइट क्रेविंग्स एक आम समस्या बनती जा रही है। कई लोग दिनभर काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि सही समय पर खाना नहीं खा पाते, और जैसे ही रात होती है, उन्हें तेज भूख या कुछ खास खाने की इच्छा होने लगती है। खासकर देर रात मोबाइल चलाते समय, टीवी देखते हुए या काम करते हुए कुछ खाने का मन करना आजकल बहुत सामान्य हो गया है।
इसके नुकसान-1. वजन बढ़ना-
रात में खाया गया भोजन आसानी से पचता नहीं है और शरीर में फैट के रूप में जमा होने लगता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है।
2. पाचन संबंधी समस्याएं-
देर रात खाना खाने से गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
3. नींद पर असर-
भारी भोजन करने के बाद अच्छी नींद नहीं आती, जिससे अगले दिन थकान महसूस होती है।
4. ब्लड शुगर असंतुलन-
मीठा या जंक फूड खाने से ब्लड शुगर लेवल बिगड़ सकता है, जो आगे चलकर डायबिटीज का खतरा बढ़ाता है।
5. मानसिक स्वास्थ्य पर असर-
बार-बार क्रेविंग्स होना तनाव और भावनात्मक खाने का संकेत भी हो सकता है।
कैसे पाएं छुटकारा?
दिनभर संतुलित और समय पर भोजन करें. सोने से 2-3 घंटे पहले डिनर कर लें.पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं.तनाव कम करने के लिए योग या मेडिटेशन करें. हेल्दी स्नैक्स (जैसे फल, नट्स) का चुनाव करें.

No Previous Comments found.