गर्मियों में धूप से काली पड़ी त्वचा को फिर से चमकाएं- अपनाएं ये आसान और असरदार टिप्स
गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी हमारी त्वचा पर बुरा असर डालते हैं। खासकर चेहरे पर टैनिंग की समस्या आम हो जाती है, जिससे स्किन डल और काली नजर आने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू उपाय और सही स्किन केयर रूटीन अपनाकर आप टैनिंग को कम कर सकते हैं और अपनी त्वचा की प्राकृतिक चमक वापस पा सकते हैं।
1. नींबू और शहद का इस्तेमाल करें- नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो टैनिंग को हल्का करने में मदद करते हैं। इसमें शहद मिलाकर लगाने से त्वचा को नमी भी मिलती है। इसे 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर धो लें।
2. दही और बेसन का फेस पैक-दही त्वचा को ठंडक देता है और टैन हटाने में मदद करता है। बेसन डेड स्किन को साफ करता है। इन दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़कर धो लें।
3. एलोवेरा जेल का प्रयोग-एलोवेरा त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ उसे रिपेयर भी करता है। रोज रात में सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं और सुबह धो लें।
4. खीरे का रस लगाएं-खीरा त्वचा को ठंडक देता है और टैनिंग को कम करने में मदद करता है। खीरे का रस निकालकर कॉटन से चेहरे पर लगाएं।
5. टमाटर का इस्तेमाल- टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सन टैन को कम करने में मदद करते हैं। टमाटर का रस या स्लाइस सीधे चेहरे पर रगड़ें।
6. सनस्क्रीन का नियमित उपयोग- घर से बाहर निकलने से पहले हमेशा SPF 30 या उससे अधिक का सनस्क्रीन लगाएं। यह आपकी त्वचा को हानिकारक UV किरणों से बचाता है।
7. पर्याप्त पानी पिएं- गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। ज्यादा पानी पीने से त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है।
8. स्क्रबिंग करें- सप्ताह में 1-2 बार स्क्रब करने से डेड स्किन हटती है और नई त्वचा उभरती है, जिससे टैनिंग धीरे-धीरे कम होती है।


No Previous Comments found.