मुंबई में करोड़ों के ‘द स्काई विला’में ठाठ से रहते हैं जॉन अब्राहम ,देखिये खुबसूरत तस्वीरें
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम अपनी दमादार एक्टिंग और बेहतरीन बॉडी से लोगों के दिल्लों पर राज करते है. जॉन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बाइकिंग स्किल्स के लिए भी जाने जाते हैं. जॉन बड़े परदे पर जितने स्टाइलिश और माचोमैन नज़र आते हैं, रियल लाइफ़ में वो उतने ही साधारण रहते है .एक्टर जॉन अब्राहम आज यानि 17 दिसंबर को अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. ऐसे में आज हम आपको एक्टर के मुंबई वाले शानदार विला की इनसाइड टूर दे रहे हैं.
जॉन अब्राहम ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में विलेन का रोल निभाकर दर्शकों का खूब दिल जीता है. 17 दिसंबर को एक्टर 51 साल के हो चुके हैं. ऐसे में हम आपको उनके आलीशान विला की झलक दिखा रहे हैं. दरअसल जॉन अब्राहम मुंबई में करोड़ों की कीमत वाले ‘द स्काई विला में रहते हैं. जिसका इंटीरियर से लेकर फर्नीचर तक सब कुछ बेहद शानदार है.जॉन का ये लग्जरी होम मुंबई के बांद्रा इलाके में है. जो कि एक सी-फेसिंग पेंटहाउस है. इसे एलन अब्राहम, एंका फ्लोरेस्कु और अनाहिता शिवदासानी की टीम ने डिजाइन किया है.
जॉन का ये विला डुप्लेक्स है. जिसकी ज्यादात्तर दीवारें शीशे से बनाई गई है. इसलिए यहां से हर वक्त समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है.जॉन अब्राहम का ये घर इतना सुंदर है कि इसे साल 2016 में भारतीय वास्तुकला डिजाइन संस्थान से 'बेस्ट होम' अवॉर्ड के लिए भी चुना था.
ता दें कि जॉन के घर में स्विमिंग पूल से लेकर टेरेस गार्डन जैसी सभी सुख-सुविधाएं मौजूद है. घर का टेरेस गार्डन का एरिया लकड़ी के डेक पर तैयार किया गया है. वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन आखिरी बार फिल्म ‘पठान’ में नजर आए थे. जो इसी साल रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे.
No Previous Comments found.