अतरंगी कपड़े पहनने वाली उर्फी जावेद है करोड़ों की मालकिन,जानिए उनकी कितनी है नेट वर्थ
एक्ट्रेस उर्फी जावेद आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आती रहती हैं. इस बार जब उर्फी ने खुद के अरेस्ट को लेकर एक फेक वीडियो बनाने के मामले में अब मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब उर्फी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. अक्सर विवादों में रहने वाली उर्फी के कमाई के बारे में जानते हैं.
अपने अतरंगी कपड़ों के लिए फेमस का उर्फी का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ है. वह लखनऊ की रहने वाली हैं और उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ से मास कम्युनिकेशन किया है.
दुर्गा, साथ फेरों की हेरा फेरी, जीजी मां जैसी कई सीरियल में काम कर चुकी उर्फी जावेद की कमाई करोड़ों में है. उनके पास Jeep Compass SUV है जिसकी कीमत 25 लाख रुपये के आसपास है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेट वर्थ करीब 21 मिलियन डॉलर यानी 173 करोड़ रुपये है. वह एक सीरियल में एक एपिसोड के बदले 30,000 रुपये तक चार्ज करती हैं. वहीं उनकी सालाना कमाई 22 करोड़ रुपये से अधिक की है.

No Previous Comments found.