श्वेता तिवारी ने 43 की उम्र में दिखाईं बोल्ड अदाएं देखें तस्वीरें
मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी तस्वीरों को देखकर उनके उम्र का सही अंदाजा लगाने में हर कोई मात खा जाता है। 43 साल की उम्र में श्वेता बेहद ही खूबसूरत और फिट नजर आती हैं जो आज की यंग एक्ट्रेस को भी टक्कर देती हैं। श्वेता सोशल मीडिया पर अक्सर अपने हॉट और बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं जो खूब वायरल होती हैं। श्वेता की हर एक अदाओं पर फैंस घायल हो जाते हैं।
श्वेता तिवारी अपने फैंस को इंप्रैस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती और हर दिन अपनी दिलकश अदाओं से सोशल मीडिया का पारा बढ़ाती हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं।
इन तस्वीरों में श्वेता सिल्वर कलर की बॉडीकोन ड्रेस पहने हुए. जिसपर फ्रील भी लगी है. एक्ट्रेस ने अपना ये हॉट लुक खुले कर्ली बालों, सिल्वर ब्रेसलेट और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ पूरा किया है.इन फोटोज में श्वेता तिवारी अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस के होश उड़ा रही हैं।
एक्ट्रेस की ये मदमस्त अदाएं देखकर उनके फैंस लुक की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं और तस्वीरों को जमकर लाइक्स कर रहे हैं.बता दें कि श्वेता तिवारी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ से की थी. इस शो से एक्ट्रेस खूब फेम मिला था.
वहीं टीवी के अलावा श्वेता तिवारी ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई है. एक्ट्रेस बिग बॉस के एक सीजन की विनर भी रही चुकी हैं.

No Previous Comments found.