पति निक की गोद में बैठकर प्रियंका चोपड़ा ने खिंचवाई फोटो, बेटी मालती की शरारतों ने जीता फैंस का दिल ,देखिये तस्वीरें
बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने क्रिसमस से पहले ही अपने पति और बेटी मालती मैरी के साथ घर पर पार्टी एन्जॉय की। जिसकी तस्वीरें अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं.. सामने आईं इन खूबसूरत तस्वीरों में अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती मैरी की क्यूटनेस फैंस का दिल जीत ले गईं। यहां देखें सामने आईं अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की क्रिसमस पार्टी की फोटोज...
प्रियंका चोपड़ा ने बीती रात अपने घर में क्रिसमस का प्री सेलेब्रिशन किया है. एक्ट्रेस ने इसकी कुछ स्पेशल तस्वीरें भी शेयर की हैं, इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो में प्रिंयका अपने पति निक जोनस की गोद में बैठी नजर आ रही हैं. फैंस को कपल की ये तस्वीरें काफी पसंद आई है.
प्रिंयका ने अपने घर में क्रिसमस का प्री सेलिब्रेशन रखा, जिसमें उन्होंने अपने और निक के कुछ दोस्तों को इवाइट किया था. अपनी इस पार्टी के लिए प्रियंका ने इनविटेशन कार्ड भी बनवाए थे, जिसकी झलक इस तस्वीर में देखने को मिल रही है.
प्रियंका ने अपने दोस्तों के लिए कैंडिल लाइट डिनर का अरेंजमेंट किया हुआ था.प्रिंयका की इस पार्टी से पहले उनकी नन्ही लाडली मालती मैरी जोनस अपनी टॉय कार के साथ खेलती नजर आईं.
प्रिंयका और निक की लाडली मालती पार्क में झूमे में बैठी नजर रही हैं. इस दौरान वे बेहद क्यूट लग रही हैं.एक्ट्रेस ने पार्टी से पहले भी अपनी लाडली मालती के साथ मस्ती की, जिसकी झलक इस तस्वीर में देखने को मिल रही है.

No Previous Comments found.