झांसी वेटेरन्स ने महोबा वेटेरन्स को 133 रनों से रौंदा, सार्थक शुक्ला बने 'मैन ऑफ द मैच'
झांसी। यू.पी. वेटेरन्स क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित एक रोमांचक मुकाबले में झांसी वेटेरन्स XI ने महोबा वेटेरन्स XI को 133 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। झांसी के जीआईसी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर महोबा वेटेरन्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी झांसी वेटेरन्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज प्रभात यादव ने 64 गेंदों में 9 चौकों की मदद से शानदार 64 रन बनाए। वहीं, कप्तान सार्थक शुक्ला ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 35 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत नाबाद 58 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मुदस्सर खान ने 31 रन और सरफराज ने 46 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। महोबा की ओर से जुबैर अली ने 2 विकेट चटकाए, जबकि मुबीन और शानू अंसारी को 1-1 सफलता मिली।
208 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी महोबा वेटेरन्स की टीम झांसी की सटीक गेंदबाजी के सामने पूरी तरह लड़खड़ा गई और 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर महज 74 रन ही बना सकी। महोबा की तरफ से आबिद ने सर्वाधिक 14 रन और रघुवंश शर्मा ने 11 रन बनाए, जबकि टीम के अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। झांसी वेटेरन्स के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन किया; जिसमें मुदस्सर खान, ज़ैद अली और अकील अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को बांधे रखा। झांसी वेटेरन्स की इस एकतरफा जीत में उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन का मुख्य योगदान रहा। मैच में शानदार अर्धशतक जड़ने वाले झांसी के कप्तान सार्थक शुक्ला को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। इस मुकाबले में अंपायर की भूमिका मिस्टर रेहान और मिस्टर आसिफ अली ने निभाई।

No Previous Comments found.