झांसी मंडल के 30 रिटायर रेलकर्मियों को मिले 9.24 करोड़, DRM ने दी शुभकामनाएं
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल में आज सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल से रिटायर हुए 30 रेल कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्ति देयकों के रूप में कुल 9 करोड़ 24 लाख रुपये का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके भुगतान का विस्तृत विवरण, सेवा प्रमाण-पत्र एवं पेंशन भुगतान आदेश (PPO) भी सौंपे गए।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी दीर्घकालीन और सराहनीय सेवा के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि रेल कर्मचारियों की निष्ठा और परिश्रम ही भारतीय रेल की प्रगति का आधार है। उन्होंने सभी के स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में मंडल कार्मिक अधिकारी जीपी मिश्रा, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक रवि कुमार सविता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No Previous Comments found.