स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का यह संगम…

आगरा :  पार्क इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से पुलिस लाइन स्थित ट्रेनिंग सेंटर में निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया। यह आयोजन समाज के प्रति अस्पताल की प्रतिबद्धता और जनस्वास्थ्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है। शिविर में जनरल फिजिशियन— डॉ. विश्वदीपक, नेत्र रोग विशेषज्ञ— डॉ. निशि द्विवेदी, बाल रोग विशेषज्ञ— डॉ. प्रभात समन और हड्डी रोग विशेषज्ञ— डॉ. नीरज जैन ने मरीजों की विस्तृत जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वहीं, अस्पताल के डिप्टी सीईओ रोहितराज चौबे ने इस जनकल्याणकारी पहल में सहयोग के लिए पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही शिविर के सफल संचालन में अस्पताल प्रशासन, वरिष्ठ प्रबंधन और मार्केटिंग टीम के शेखर चौहान सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.