एस. एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा में दूसरा सफल किडनी प्रत्यारोपण संपन्न, मेडिकल कॉलेज के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

आगरा : एस. एन. मेडिकल कॉलेज (SNMC) ने चिकित्सा जगत में एक और मील का पत्थर पार करते हुए रविवार को अपना दूसरा सफल किडनी प्रत्यारोपण (Renal Transplant) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। 

इस बड़ी उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता  जी ने पूरी मेडिकल टीम को बधाई दी। प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि यह संस्थान के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है कि एक और सफल किडनी प्रत्यारोपण किया है। यह सफलता आर.एम.एल. (RML) अस्पताल, नई दिल्ली के डॉ. हेमंत गोयल ,विभागाध्यक्ष यूरोलॉजी विभाग के मार्गदर्शन और पूरी टीम के उत्कृष्ट प्रयास का परिणाम है। एस. एन. मेडिकल कॉलेज आम जनता को सुलभ, किफायती और उच्च कोटि की अति-विशिष्ट (सुपर-स्पेशियलिटी) स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने तथा निरंतर नई ऊंचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

 सर्जरी के मुख्य बिंदु और मरीज की स्थिति: 
इस जटिल प्रक्रिया में 24 वर्षीय युवा मरीज श्री दीपक को उनके पिता श्री राजवीर द्वारा स्वैच्छिक रूप से किडनी (ABO-compatible) दान की गई। 
वर्तमान में डोनर (पिता) और रिसीविंग पेशेंट (पुत्र) दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं और नई किडनी (ग्राफ्ट) बेहतरीन ढंग से कार्य कर रही है।

 इस सफल मेडिकल मिशन में प्रमुख विभागों और टीमों का उत्कृष्ट योगदान रहा: 

ट्रांसप्लांट नेफ्रोलॉजी टीम: डॉ. अपूर्व जैन, डॉ. मुदित खुराना, डॉ. कैरवी भारद्वाज एवं नेफ्रोलॉजी विभाग के सभी सीनियर रेजिडेंट्स।

ट्रांसप्लांट यूरोलॉजी टीम: 
डॉ. प्रशांत लवानिया,डॉ. अभिषेक पाठक,( लीड ट्रांसप्लांट सर्जन ) डॉ.विजय त्यागी, डॉ. अंकुश गुप्ता, डॉ. प्रदीप देब एवं यूरोलॉजी विभाग के जूनियर रेजिडेंट्स।

 ट्रांसप्लांट एनेस्थीसिया टीम: प्रोफेसर डॉ. अपूर्व मित्तल, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमृता गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रवीण पांडे, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रभा एवं एनेस्थीसिया टीम के जूनियर रेजिडेंट्स।
समन्वय एवं नर्सिंग स्टाफ: ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर प्रदीप त्यागी, के.टी.यू. (KTU) नर्सिंग टीम, तथा ओ.टी. (OT) नर्सिंग इंचार्ज व उनकी पूरी टीम।

रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.