शेडगांव(ता.श्रीगोंदा) ग्राम पंचायत कार्यालय की नई इमारत का भूमिपूजन

अहिल्यानगर : शेडगांव (ता.श्रीगोंदा) में ग्राम पंचायत कार्यालय की नई इमारत के निर्माण कार्य का भूमिपूजन मंगलवार, 6 अक्टूबर को सुबह आयोजित किया गया। पालकमंत्री एवं जलसंपदा मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील तथा विधायक विक्रमसिंह बबनराव पाचपुते के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत कार्यालय के लिए 40 लाख रुपये की निधि मंजूर की गई है। क्षेत्र में सूखे की स्थिति को देखते हुए भूमिपूजन समारोह बेहद सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया। नई ग्राम पंचायत कार्यालय की इमारत बनने के बाद ग्रामवासियों को विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में सावता परिषद के प्रदेश महासचिव तथा पूर्व सरपंच विजय शंकरराव शेंडे , लक्ष्मणराव रसाळ, भीमराव बेलेकर, डॉ.जांभळे, शांताराम गोरे, किसन बेलेकर, विजय रसाळ, शाहुराज भोपळे, नानासाहेब शिंदे, शिवराज राजेभोसले, अमोल भोपळे, बिभीषण राऊत, बालाजी भोसले, डॉ.अमोल झेंडे, विलास रणसिंग, धनराज भोपळे, पोपटराव राऊत, डॉ. गिरमे, राजू खुडे, सचिन गोरे सहित ग्राम विकास अधिकारी शिंदे मैडम, प्रशासक, विस्तार अधिकारी मांढरे साहब तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सूखे की गंभीर परिस्थिति के बावजूद सादगीपूर्ण तरीके से भूमिपूजन कर गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।मंजूर निधि से अब आधुनिक एवं सुविधायुक्त ग्राम पंचायत कार्यालय के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है।

रिपोर्टर : अमर घोडके

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.