अखिलेश यादव हैं नास्तिक? ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान
अखिलेश यादव हैं नास्तिक? ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान
अपने बयानों के लिए मशहूर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। ओम प्रकाश राजभर का एक विवादित बयान इस बार सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर आया है। हालाँकि ओम प्रकाश राजभर का ये पहला विवादित बयान नहीं है इससे पहले भी वो सपा गठबंधन में साथ रहते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। और तो और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अपने बड़बोलेपन में प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमितशाह को भी नहीं छोड़ा है। बीते समय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ले पदाधिकारियों को गुंडा शब्द से सम्बोधित करने पर भी काफी हंगामा हुआ था। पर अभी सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के इस नए विवादित बयान के मायने भी बड़े हैं।
पर पहले जान लीजिये कि सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा क्या है?
ओम प्रकाश राजभर ने एक कार्यक्रंम के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा था कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव न तो राम मंदिर अयोध्या गए है और न ही ये मथुरा जाते हैं। ये तो न भगवान राम को मानते हैं और भगवान् कृष्ण को। मैं तो सीढ़ी बात बोलता हूँ सपा प्रमुख अखिलेश यादव नास्तिक हैं। राजभर के इस बयान ने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजनीति में धर्म और विचारधारा की बहस को केंद्र में ला खड़ा किया है। हालांकि, भारतीय राजनीति में इस तरह के व्यक्तिगत और वैचारिक हमले कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन चुनावी माहौल के करीब आते ही इस तरह के बयान ज्यादा मायने रखने लगते हैं।


No Previous Comments found.