दिवाली के लिए मुर्तीजापुर का बाजार सज गया है। दिवाली का त्योहार अब बस दो दिन दूर

अकोला - दिवाली के लिए मुर्तीजापुर का बाजार सज गया है। दिवाली का त्योहार अब बस दो दिन दूर है, जिसके चलते शहर के बाजार में रौनक और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। शहर के मुख्य बाजार, मेन रोड और बस स्टैंड परिसर में सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। फराल के पकवान, रंग-बिरंगे आकाश कंदील, लाइटों की मालाएं, दीये और सजावट के सामान की खरीदारी को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह है।

कपड़े, पटाखे, इलेक्ट्रिक सामान, सजावटी वस्तुएं और लाइटिंग की जमकर खरीदारी हो रही है। कपड़ा बाजार में तेजी है और स्थानीय व्यापारियों ने आकर्षक छूट और ऑफर्स दिए हैं। पिछले साल से ये साल मे दस टक्के की खरेदी मे कमी आई। 

रिपोर्टर - नरेंद्र वाढोणकर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.