छह महीने का अनुदान बकाया होने से गोशालाएं संकट में

मूर्तिजापुर : छह महीने का अनुदान बकाया होने से गोशालाएं संकट में है मूर्तिजापुर में सूखे के कारण चारा पानी का प्रश्न गंभीर है बकाया भुगतान की मांगमूर्तिजापुर - महाराष्ट्र सरकार द्वारा गोशालाओं और पांजरापोल संस्थाओं को दी जाने वाली पशुधन परिपोषण योजना के तहत पिछले 8 महीनों का अनुदान बकाया पड़ा है इस कारण राज्य भर की गोशालाओं के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया हैमहाराष्ट्र गोसेवा आयोग की बैठक में दिवाली से पहले अनुदान देने का आश्वासन दिया गया था लेकिन सरकार ने सिर्फ 2 महीने का अनुदान देकर बाकी प्रक्रिया रोक दी है इससे गोशाला संचालकों में भारी नाराजगी हैवहीं मूर्तिजापुर तालुका में इस साल भीषण सूखे जैसी स्थिति बन गई है चारे और पानी की भारी किल्लत हो गई है पुंडलिक नगर स्थित श्री पुंडलिक बाबा गोरक्षण संस्था में बड़ी गायों सहित 350 से ज्यादा पशुधन है सूखे के कारण संस्था को चारा पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा हैसरकार ने चारा उत्पादन के लिए जो बीज बांटे थे उसकी बुआई हुई है या नहीं इसकी जांच की जाए और गोशालाओं को इसका सीधा लाभ दिया जाए ऐसी मांग संस्था के सचिव कैलास अग्रवाल ने की हैसंस्था के अध्यक्ष चंदन अग्रवाल ने बताया कि अनुदान न मिलने से गोशाला चलाना बहुत मुश्किल हो गया है और बाजार से महंगे दाम पर चारा खरीदना पड़ रहा हैसचिव कैलास अग्रवाल ने कहा मूर्तिजापुर तालुका में इस साल भीषण सूखे की स्थिति है कई किसानों ने अपने पशु गोशाला में छोड़ दिए हैं अनुदान के अभाव में पशुओं के चारा पानी का संकट खड़ा हो गया है अगर पशुओं की हालत बिगड़ी तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगीफिलहाल सभी गोशाला संचालक रुके हुए अनुदान का इंतजार कर रहे हैं और सरकार से जल्द से जल्द बकाया भुगतान करने की मांग कर रहे हैं

रिपोर्टर : नरेंद्र वाढोणकर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.