कार्तिक पूर्णिमा के निमित्त कार्तिक स्वामी का मंदिर भाविकों के लिए खुला, शाम साढ़े आठ बजे तक दर्शन का
महाराष्ट्र : कार्तिक पूर्णिमा के निमित्त कार्तिक स्वामी का मंदिर भाविकों के लिए खुला, शाम साढ़े आठ बजे तक दर्शन का लाभमूर्तिजापूरकार्तिक पौर्णिमा के पावन पर्व पर कार्तिक स्वामी का मंदिर भाविकों के दर्शन के लिए खुला रखा गया। दिनांक 24 नवंबर 2026, मंगलवार को सुबह से लेकर शाम साढ़े आठ बजे तक भाविकों ने कार्तिक स्वामी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।सुबह से लेकर शाम तक भाविकों की दर्शन के लिए भीड़सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में भाविकों की दर्शन के लिए भारी भीड़ लगी रही। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही भाविक मंदिर में पहुंचने लगे थे। दिन भर मंदिर परिसर में भक्तों की कतार लगी रही। महिला, पुरुष और बच्चों ने बड़ी संख्या में मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। शाम होने के बाद भी भाविकों का आना जारी रहा और शाम साढ़े आठ बजे तक दर्शन का सिलसिला चलता रहा।कार्तिक महीना भगवान कार्तिक स्वामी को अत्यंत प्रिय माना जाता है। कार्तिक पौर्णिमा के दिन कार्तिक स्वामी के दर्शन करने का विशेष महत्व है।कार्तिक स्वामी का पुरातन महत्वकार्तिक स्वामी भगवान शंकर और माता पार्वती के ज्येष्ठ पुत्र हैं। उन्हें षडानन, मुरुगन, सुब्रह्मण्यम, कुमार स्वामी के नाम से भी जाना जाता है। पुराणों के अनुसार कार्तिक स्वामी देवताओं के सेनापति हैं। उन्होंने तारकासुर जैसे असुर का वध कर देवताओं की रक्षा की थी।कार्तिक स्वामी को ब्रह्मचारी देवता माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पौर्णिमा के दिन उनके दर्शन करने से घर में सुख, शांति, समृद्धि आती है और संतान को उत्तम स्वास्थ्य और बुद्धि प्राप्त होती है। इस दिन व्रत, पूजा और दीपदान करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, ऐसी भाविकों की श्रद्धा है।मंदिर में इस अवसर पर विशेष पूजा, आरती और महाप्रसाद का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में दीपों की रोशनी से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था।मंदिर समिति की ओर से भाविकों के लिए दर्शन की सुव्यवस्था की गई थी।
रिपोर्टर : नरेंद्र वाढोणकर

No Previous Comments found.