इगलास पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

इगलास- इगलास कोतवाली पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को उसके घर के सामने से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा अपराध एवं आपराधियों की रोकथाम व तलाश वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे भियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के द्वारा किये गये पर्यवेक्षण व निकट निर्देशन में गठित की गयी टीमों एवं  क्षेत्राधिकारी इगलास के पर्यवेक्षण व कुशल नेतृत्व मे ऑपरेशन प्रहार के क्रम में   वांछित अभियुक्त आमिर उर्फ रासू पुत्र श्री सरफुद्दीन निवासी सलेमपुर थाना इगलास को उसके घर के समाने से शनिवार दोपहर करीब 1 बजे  गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्त  को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

संवाददाता - इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.