प्रेस क्लब इगलास का हुआ गठन,इंद्रजीत प्रेमी को अध्यक्ष व योगेश कौशिक को महामंत्री बनाया गया

अलीगढ़ - इगलास अलीगढ़ जनपद की तहसील इगलास एक गेस्ट हाउस पर प्रेस क्लब इगलास रजि0 की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें प्रेस क्लब इगलास के संस्थापक खालिक अंसारी द्वारा इगलास प्रेस क्लब के गठन की बात रखी गई। तो सर्व सम्मति से वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत प्रेमी को अध्यक्ष, संजय भारद्वाज को उपाध्यक्ष,योगेश कौशिक को महासचिव, योगेश शर्मा को कोषाध्यक्ष,ऋषि पाल चौधरी को सचिव व मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस मौके पर इंद्रजीत प्रेमी अध्यक्ष प्रेस क्लब के द्वारा बताया गया पत्रकारों के द्वारा निर्भीकता से खबर को प्रकाशित किया जाए प्रेस क्लब इगलास सच्चाई उजागर करने वाले पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा पत्रकारों को गलत कामों से दूर रहने की जरूरत है। वहीं संस्था केसंस्थापक ख़ालिक़ अंसारी के द्वारा कहा गया पत्रकारों को एकजुट रहने का की जरूरत है जिससे एकजुट रहने से सारी समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। वही महासचिव योगेश कौशिक के द्वारा बताया गया अन्य पत्रकार भी प्रेस क्लब इगलास से जुड़ेंगे इसको लेकर जल्द ही विस्तार के लिए एक मीटिंग का आयोजन किया जाएगा जिससे पत्रकारों के मन मुटाप को दूर किया जा सके। वही कनिष्ठ उपाध्यक्ष संजय भारद्वाज के द्वारा बताया गया आज के समय में पत्रकारिता एक बड़ा जोखिम भरा कार्य है जिसे सजगता के साथ करते हुए आगे बढ़ना है। वहीं सचिव सचिन कुमार के द्वारा बताया गया पत्रकार एक दूसरे पर कटाक्ष करने से बचें जिससे पत्रकारों की गरिमा बनी रहे सचिव ताहिर हसन के द्वारा कहा गया पत्रकार समाज का आईना है इसे ऐसे ही सजाए रखने की जरूरत है, कोषाध्यक्ष योगेश कुमार के द्वारा कहा गया पत्रकारों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र सोपा जाएगा जिससे पत्रकारों के मासिक भत्ते पर विचार किया जाए और पत्रकारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, वही मीडिया प्रभारी व सचिव ऋषिपाल चौधरी के द्वारा बताया गया पत्रकारिता जोखिम भरा कार्य है लेकिन इसे सजकता के साथ करते हुए सच दिखाने की अति आवश्यक है,प्रेस क्लब में मोहम्मद सरताज अहमद सैफी

संस्थापक, खालिक अंसारी मुख्य संस्थापक, इन्द्रजीत प्रेमी अध्यक्ष, पंकज कुमार व० उपाध्यक्ष, संजय कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, योगेश कौशिक महासचिव, ऋषि पाल सिंह सचिव/मीडिया प्रभारी, सचिन उपाध्याय सचिव, ताहिर हसन सचिव, नानकचन्द्र नरेन्द्र शर्मा सचिव, राकेश कुमार सचिव,सचिन कुमार प्रेमी सचिव, सुनील कुमार सचिव, योगेश कुमार, कोषाध्यक्ष, मोहम्मद विलाल अहमद सैफी सदस्य, रिजवान सिद्दीकी सदस्य,इमरान खान सदस्य आदि मनोनीत हुए थे।

रिपोर्टर - इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.