जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रगणक द्वारा कार्य पूरा किए जाने से उत्साहित तहसीलदार ने शॉल उड़ाकर किया स्वागत
इगलास : इगलास तहसील मुख्यालय सभागार में तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल ने जनगणना 2027 के अंतर्गत तहसील इगलास ग्रामीण चार्ज के अंतर्गत एच एल बी संख्या 141 के प्रगणक दिनेश कुमार गुप्ता द्वारा दिनांक 22 मई 2026 को कार्य पूरा किए जाने पर शॉल भेंट कर भव्य स्वागत किया है। बतादें कि गत दिनों तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल के नेतृत्व में तहसील सभाकक्ष पर वर्ष 2027 के अंतर्गत जनगणना संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु तहसील ग्रामीण चार्ज के प्रगणकों की बुलाई गई बैठक में मेहनत व जिम्मेदारी से कार्य किये जाने के निर्देश दिए गए थे। तहसीलदार के निर्देशानुसार दिनांक 22 मई 2027 को एच एल बी संख्या 141 के प्रगणक दिनेश कुमार गुप्ता द्वारा अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए कार्य पूरा कर लिया गया है। जिससे उत्साहित होकर तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल ने उनका शॉल उड़ाकर भव्य स्वागत किया है।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी


No Previous Comments found.