इगलास पुलिस ने मुरसान रोड से एक गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
इगलास : कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव करथला निवासी एक गैंगस्टर को मुरसान तिराहे से आगे मुरसान रोड से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त का चालान करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं आपराधियों की रोकथाम व तलाश वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के द्वारा किये गये पर्यवेक्षण व निकट निर्देशन में गठित की गयी टीमो एवं क्षेत्राधिकारी इगलास /खैर के पर्यवेक्षण व कुशल नेतृत्व मे ऑपरेशन प्रहार के क्रम में इगलास पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डी0के सिसोदिया, उ0नि0 महीपाल सिंह, रि0आ0 रिशान्त कुमार द्वारा गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सत्यपाल पुत्र ओंकार निवासी करथला थाना इगलास को दिनांक 02.06.2026 समय 09.05 बजे मुरसान तिराहे से आगे मुरसान रोड़ से गिरफ्तार किया गया । बताया गया है गैंग लीडर सत्यपाल पुत्र ओंकार सिह निवासी करथला थाना इगलास जिला अलीगढ द्वारा एक संगठित गिरोह बना रखा है जो जनपदीय सक्रिय है जिसके सदस्य सोमवीर पुत्र राजेन्द्र उर्फ सुल्ला निवासी कन्होई थाना गभाना जनपद अलीगढ उम्र 25 वर्ष, युनुस पुत्र गरीब खां निवासी दरियापुर थाना जवां जनपद अलीगढ उम्र करीब 37 वर्ष, कुलदीप पुत्र राजेन्द्र उर्फ सुल्ला निवासी कन्होई थाना गभाना जनपद अलीगढ उम्र करीब 26 वर्ष, चन्द्रपाल पुत्र राजेन्द्र उर्फ सुल्ला निवासी कन्होई थाना गभाना जिला अलीगढ उम्र करीब 41 वर्ष सक्रिय सदस्य है । उक्त गिरोह के आपराधिक कृत्यो से क्षेत्र मे काफी भय व आतंक का माहौल व्याप्त है जनता का कोई भी व्यक्ति इनके विरुद्ध रिपोर्ट लिखाने की हिम्मत नही जुटा पाता है । उक्त गिरोह के भय व दहशत के कारण आमजन इनके विरूध कोई भी मुकदमा नही लिखाता है व गवाही देने को जल्दी तैयार नही होता है । पकड़े गए अभियुक्त पर अगल अलग थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक मुकद्दमा पंजीकृत है। उक्त अभियुक्त का चालान करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.