अवैध तमंचा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अलीगढ - इगलास कोतवाली पुलिस ने अपराध एवं आपराधियों की रोकथाम व तलाश वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत इगलास मुरसान रोड़ नई कॉलोनी के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं आपराधियों की रोकथाम व तलाश वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत ऑपरेशन प्रहार के क्रम में इगलास पुलिस टीम द्वारा थाना इगलास पर पंजीकृत मु0अ0सं0 299/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सतेन्द्र पुत्र जगदीश निवासी नगला बलराम थाना इगलास अलीगढ उम्र 20 वर्ष को इगलास मुरसान रोड़ नई कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।
रिपोर्टर - इंद्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.