राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्र की सुरक्षा में एन.सी.सी. के महत्व पर डाला गया प्रकाश

इगलास :  मंगलायतन विश्वविद्यालय बेसवाँ में  सी.ए.टी.सी.-38 के चौथे दिन प्रथम सत्र में कैडेट्स ने ड्रिल प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्र की सुरक्षा में एन.सी.सी. के महत्व पर प्रकाश डाला। मंगलायतन विश्वविद्यालय बेसवाँ में सी.ए.टी.सी.-38 के चौथे दिन प्रथम सत्र में कैडेट्स ने ड्रिल प्रशिक्षण प्राप्त किया। उसके बाद सभी कैडेट्स को आधुनिक भारतीय रायफल 5.56 mm इन्सास (INSAS) की तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। इसके बाद कैडेट्स को यातायात जागरूकता बढ़ाने के लिये यातायात पुलिस के ट्रैफिक इंस्पेक्टर विजय पाल सिंह ने बहुमूल्य टिप्स दिये।  द्वितीय सत्र में, कैडेट को फायर कन्ट्रोल आर्डर की सिखलाई दी गई। इसके बाद लेफ्टिनेंट राकेश कुमार एवं लेफ्टिनेंट विपिन कुमार ने नेतृत्वकर्ता के गुण की जानकारी दी। एनसीसी अधिकारी भगवान सिंह के नेतृत्व में लगभग 85 कैडेट्स ने फायरिंग प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। आज रेडियो नारद ने कैम्प कमांडेंट कर्नल आभास अवस्थी का साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्र की सुरक्षा में एन.सी.सी. के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशासनिक अधिकारी कर्नल योगेन्द्र सिंह चौहान ने कैडेट्स की लाइन एरिया का निरीक्षण किया एवं कैडेट्स को सुधारात्मक दिशा निर्देश दिये। कैम्प कमांडेंट कर्नल आभास अवस्थी एवं डिप्टी कैम्प कमांडेंट कर्नल योगेन्द्र सिंह चौहान ने आगामी योग दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। 8 यू०पी० बटालियन द्वारा अलीगढ़ में तीन स्थानों पर डी०एस० कालेज अलीगढ़, ए०एम०यू० अलीगढ़ एवं मंगलायतन विश्वविद्यालय बेसवाँ इगलास अलीगढ़ में तीन केन्द्रों पर योग दिवस आयोजित किया जायेगा।

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.