इगलास सी ओ ने पुलिस बल के साथ किया नगर का पैदल भ्रमण - संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की हुई चेकिंग

इगलास : इगलास पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार, अपराध निरीक्षक सुभाष सिंह कठेरिया व प्रमोद कुमार  ने पुलिस बल के साथ पैदल नगर भ्रमण किया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों को चेक किया तथा सड़क पर दुकानों के सामने खड़े वाहनों को देखते हुए दुकानदारों को हिदायत दी कि रोड पर वाहन खड़े न कराए। अन्यथा कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार, अपराध निरीक्षक सुभाष सिंह कठेरिया व प्रमोद कुमार  ने पुलिस बल के साथ पैदल नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण के दौरान सराय बाजार, मथुरा रोड से नगर के मुख्य चौराहा, पुरानी तहसील मार्ग पर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की तलाशी ली, तथा दुकानों के सामने सड़क पर खड़े वाहनों को देखकर दुकानदारों को हिदायत दी कि रास्ता जाम न कराए और नगर भ्रमण के दौरान अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाए जाने का संकेत भी दिया कि कोई भी असामाजिक तत्व किसी तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश करेगा तो उसको बख्शा नहीं जाएगा। 

इस मौके पर उपनिरीक्षक एवं कस्बा इंचार्ज अजीत कुमार, उपनिरीक्षक महिपाल सिंह, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह आंजना, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, उपनिरीक्षक बद्रीप्रसाद, हेड कांस्टेबल जबर सिंह, कांस्टेबल लब कुमार, ललित कुमार आदि मौजूद थे।

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.