सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल, तीन जगह से टूटा पैर
इगलास : इगलास नगर के अलीगढ़ मार्ग स्थित डबल नहर में करीब 100 मीटर की दूरी पर आमने सामने के भिड़ंत में बाईक सवार का पैर टूट गया है। जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इगलास से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक खेरिया गुरुदेव निवासी रोविल पुत्र जौहरी उम्र करीब 22 वर्ष अपनी बाइक संख्या यूपी 81 ए डब्ल्यू 4956 से इगलास से अलीगढ़ की तरफ जा रहा था अलीगढ़ की ओर से एक टैंकर संख्या यूपी 81 ई टी 2078 आ रहा था। तभी अलीगढ़ मार्ग स्थित डबल नहर से करीब 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार टेम्पों को ओवर टेक कर रहा था तभी टैंकर ओर टेम्पो के बीच आ जाने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी है सूचना पर मोबाइल थाना प्रथम की गाड़ी जिसमें कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव वर्मा, ड्राइवर राजकिशोर उपाध्याय, कांस्टेबल ललित कुमार, रवि कुमार मौके पर पहुंचे। घायल की हालत को देखते हुए नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव वर्मा घायल को अपनी गाड़ी से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए। जिसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं बताया गया है कि घायल युवक का तीन जगह से पैर टूट गया है।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.