आगामी त्योहारों को लेकर एसडीएम व सीओ ने किया पैदल गश्त, दुकानदारों को दिए निर्देश
इगलास : आगामी दीपावली त्योहार को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी आयुष जायसवाल एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार शर्मा व अधिशासी अधिकारी बृजेन्द्र कुमार चौधरी ने नगर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आगामी दीपावली त्यौहार को देखते हुए उपजिलाधिकारी आयुष जायसवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार शर्मा व अधिशासी अधिकारी बृजेन्द्र कुमार चौधरी व अन्य पुलिस बल के साथ पैदल गश्त के दौरान दुकानदारों को निर्धारित सीमा के अंदर ही सामान रखने के निर्देश दिए, ताकि बाजार में आवागमन बाधित न हो और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुकानदारों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।
वहीं, गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग भी की। अधिकारियों ने त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य दीपावली के दौरान बाजार में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ ही यातायात को सुचारु बनाए रखना है।

No Previous Comments found.