इथेनॉल के रिसाव से दहशत, पुलिस प्रशासन राहत कार्य में जुटा

अलीगढ़ - इगलास क्षेत्र में  मथुरा मार्ग स्थित गांव श्योरा के पास बीती देर रात इथेनॉल से भरा टैंकर चालक को अचानक नींद आने के कारण अनियंत्रित  होकर पलट गया। चालक घायल हो गया जिसको उपचार हेतु भेज दिया गया है। टैंकर में इथेनॉल का रिसाव होने से क्षेत्र में दहशत है। मौके पर पुलिस व अग्निशमन की गाड़ी पहुंच गई है।

बताया गया है टैंकर संख्या जी जे 39 टी 3212 मेरठ से चालीस हजार लीटर इथेनॉल लेकर मथुरा की ओर जा रहा था। इगलास से करीब 12 किमी दूर स्थित गांव श्योरा के समीप चालक को अचानक नींद आ जाने के कारण टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें टैंकर चालक कुलदीप पुत्र बाबूलाल निवासी मेरठ घायल हो गया है। घटना की जानकारी पाते ही गोरई थाना प्रभारी ज्योति श्रीवास्तव,अग्निशमन (दमकल) की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचीं। साथ ही सीओ इगलास भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए राहत कार्य में जुट गए। 

रिपोर्टर - इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.