सड़क किनारे खड़े तीन चक्का टेंपो के टायर में अचानक लगी भीषण आग

अंबरनाथ - शहर में कल्याण-बदलापुर हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब अंबरनाथ पश्चिम पुलिस स्टेशन के बिल्कुल पास,राहुल मेगा मार्ट के सामने सड़क किनारे खड़े तीन चक्का टेंपो के टायर में रात 11:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास खड़े वाहनों को भी खतरा पैदा हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय नागरिकों के अनुसार,घटनास्थल के पास ही एमएसईडीसीएल का पावर सप्लाई था और पास के गैरेज में टायर एक के ऊपर एक रखे हुए थे,जिससे आग तेजी से फैल गई और टेंपो उसकी चपेट में आ गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अंबरनाथ पश्चिम पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। साथ ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस और दमकल विभाग द्वारा मामले की जांच जारी है। स्थानीय नागरिकों ने समय रहते कार्रवाई करने के लिए पुलिस और दमकल विभाग का आभार व्यक्त किया है। फिलहाल,इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

रिपोर्टर : साबीर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.