सोनमौहरी से मोजर बेयर पहुंचे तीन हाथी,सीसीएफ ने किया हाथी विचरण क्षेत्र का निरीक्षण दिए निर्देश,गस्ती दल ने हाथियों से बचाया युवक को
अनूपपुर : तीन हाथियों का समूह शुक्रवार की शाम सोनमौहरी के जंगल से निकल कर अमगवां,गुवारी में विचरण करते हुए शनिवार की सुबह मोजर बेयर प्लांट के अंदर पहुंच कर विश्राम कर रहे है इस दौरान मुख्य वन संरक्षक शहडोल द्वारा हाथी विचरण क्षेत्र का निरीक्षण कर वन अधिकारियों को आम जनों की सुरक्षा एवं हाथियों के विचरण पर निरंतर निगरानी रखने के संबंध में निर्देश दिए। हाथी के नजदीक आने से देर रात अमगवां गांव में एक मानसिक रोगी युवक को वन विभाग के गश्ती दल द्वारा बचाया गया। तीन हाथियों का समूह जो वन परिक्षेत्र,थाना एवं तहसील अनूपपुर के वन बीट एवं ग्राम पंचायत सोनमौहरी के जंगल में शुक्रवार को दूसरे दिन ठहरा हुआ रहा शाम होते ही जंगल से निकलकर जंगल से लगे प्यारेलाल राठौर के खेत में केला,गन्ना एवं धान की फसल को आहार बनाते हुए अमगवां पंचायत के विभिन्न टोला/मोहल्ला से विचरण करते हुए देर रात अमगवां बाजार के बीच विचारण करता रहा इस दौरान अमगवां के ग्रामीणों की भारी मात्रा में भीड़ एवं हो हल्ला के कारण वन विभाग ने आम जनो एवं हाथियों की सुरक्षा की दृष्टि देर रात जैतहरी थाना से पुलिस बुलानी पड़ी,तीनों हाथियों के मुख्य मार्ग से चलते हुए हम गामा तिराहा पहुंचने पर 28 वर्षीय युवक सौरभ उर्फ गोरखा पिता भूखन पनिका जो मानसिक होगी बताया गया है तिराहा के पास अचानक हाथियों से 10 फीट की दूरी पर पहुंच गया रहा जिसे हाथी गश्ती दल में लगे वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा पकड़ कर खींचकर हाथियों से दूर किया जिससे युवक की जान बच सकी इस दौरान तीनों हाथी मुख्य मार्ग पर कुछ दूर चलने बाद पड़ोस के गुवारी गांव पहुंचकर लेखराम राठौर के खेत में एक घंटे से अधिक समय तक ठहरकर खेत में लगे धान की फसल को अपना आहार बनाते हुए गुवारी गांव से देर रात मोजर बेयर प्लांट के बाउंड्री को तीन स्थानों से तोड़ते हुए शनिवार की सुबह से मोजर बेयर प्लांट के अंदर पहुंचकर विचरण एवं विश्राम कर रहे हैं हाथियों के निरंतर विचरण पर मुख्य वन संरक्षक शहडोल महेंद्र सिंह ने शनिवार की दोपहर मोजर बेयर में ठहरे तीन हाथियों के स्थल का निरीक्षण करते हुए वन विभाग के अधिकारियों एवं हाथी गस्ती दल मे लगे वन कर्मचारियों को हाथियों के विचरण पर निगरानी रखते हुए आम जनों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखने के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान अनूपपुर वन मंडल अधिकारी डेविड बेकटराव चनाप, मोजर बेयर प्लांट के मुख्य पदाधिकारी आर,के,खटाना,जैतहरी वन पर क्षेत्राधिकारी विवेक मिश्रा,अनूपपुर वन क्षेत्राधिकारी स्वर्ण गौरव सिंह,परि,सहायक जैतहरी रिचर्ड रेगी राव,परि,सहायक वेंकटनगर संतोष श्रीवास्तव के साथ वन विभाग एवं मोजर बेयर के कर्मचारी एवं सुरक्षा गार्ड सम्मिलित रहे। देर रात तीन हाथियों का यह समूह किस ओर रवाना होगा यह देर रात होने पर ही पता चल सकेगा।
रिपोर्टर : चंद्रभान सिंह राठौर
No Previous Comments found.