अरवल्ली के एक और IPS अधिकारी चुनाव मैदान में मनोज निनामा जिला पंचायत लड़ सकते हैं
अरवल्ली - शामलाजी तालुका के जाबचितरीया गॉव के निवासी और वर्ष 2006 बैच के IPS अधिकारी। मनोज निनामा ने पुलिस सेवा से इस्तीफा देकर राजनीति में आने का फैसला किया है। उन्होंने राज्य सरकार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है जिसे मंजूरी मिलने की प्रक्रिया चल रही है। संभावना है कि वे अरवल्ली जिला पंचायत चुनाव लड़ सकते हैं। यह भी चर्चा है कि वे किसी राजनीतिक दल संभावित रूप से BJP में शामिल हो सकते हैं। मनोज निनामा पहले भी पुलिस विभाग में उच्च पदों पर कार्य कर चुके हैं और उनका प्रशासनिक अनुभव काफी मजबूत माना जाता है। उनके राजनीति में आने से चुनाव में मुकाबला और भी रोचक हो सकता है।
रिपोर्टर : हिमांशु पागी शामलाजी


No Previous Comments found.