आज पाँचवें नोरते नवरात्रि की मोज के साथ समाज को एक नशा मुक्ति का संदेश
अरावली : आज पाँचवें नोरते नवरात्रि की मोज के साथ समाज को एक नशा मुक्ति का संदेश दिव्य आशीष एवं वसुंधरा पार्क सोसाइटी द्वारा दिया गया, जिसके फलस्वरूप एक पाँच साल का बेटा मेरे पास आया और मुझे कहा काका मेरे पापा विमल खाते हैं। मैंने कहा तुम्हारे पापा को बुलाओ, वह तुरंत ही अपने पापा को बुला लाया। मैंने उसके पापा से दो-तीन मिनट बात की और उसके पापा विमल छोड़ने के लिए तैयार हो गए। उनके साथ एक दूसरे मित्र ने भी तंबाकू का व्यसन छोड़ा। साथ ही साथ महिलाएं भी सुंदर मैसेज दे सकती हैं। यहाँ बहनों का एक ग्रुप पूरे समाज को व्यसन छोड़ने का संदेश दे रहा है....
आज का संदेश यह है कि हमारे घर में छोटे बच्चे भी हमारी सभी हरकतों पर ध्यान रखते हैं.... आओ सभी साथ मिलकर समाज में जागरूकता लाने का प्रयास करें ।
रिपोर्टर : मनु पटेल

No Previous Comments found.