'सेवा संकल्प' अभियान के तहत मोडासा में आंगन उत्सव' आयोजित
अरावली :- गुजरात सरकार के महिला और बाल विकास विभाग द्वारा राज्यव्यापी 'सेवा संकल्प' अभियान के अंतर्गत ICDS योजना के तहत 'आंगन उत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज मोडासा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में 'आंगन उत्सव' आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मयूर पटेल और मोडासा के विधायक भिखुसिंह परमार उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों ने अभिनय गीत तथा बालगीत की सुंदर प्रस्तुति दी। आंगन उत्सव के अंतर्गत पोषण सभा, THR और MMY का वितरण, फल तथा सुखड़ी/पोषण किट का वितरण किया गया। स्वस्थ बाल स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कार और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, तेड़ागर और आशा वर्कर का सम्मान किया गया।
रिपोर्टर : मनु पटेल

No Previous Comments found.