विश्व हिन्दू परिषद मोडासा द्वारा अंबाजी पदयात्रियों के लिए मेडिकल सहायता और चाय-नाश्ता कैंप का आयोजन

मोडासा : विश्व हिन्दू परिषद मोडासा के अध्यक्ष श्री संजयभाई भावसार के मार्गदर्शन में अंबाजी-शामलाजी मार्ग पर श्याम आईकोन के सामने मेडिकल कैंप लगाया गया।

भादरवी पूनम पर अंबाजी जा रहे पदयात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेडिकल सहायता, बटाका पौंआ, पानी की बोतल और नाश्ते के पैकेट का वितरण किया गया। दूर से आते भक्तों को काफी राहत मिली।

इस सेवा कार्य में प्रदीपभाई पटेल, इंजीनियर धवलभाई पटेल, नरेन्द्रभाई दवे, उल्लासभाई शाह और विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता सेवा में जुटे रहे।

रिपोर्टर : मनु पटेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.