अरवल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CNG रिक्शा से लाखों की शराब जब्त
अरवल्ली - बाजकोट गांव की सीमा में मोडासा टाउन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक CNG रिक्शा से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने रिक्शा समेत कुल ₹2,28,830 का मुद्देमाल जब्त किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर मोडासा टाउन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रिक्शे की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। मौके से आरोपी धनुष उर्फ किरीतभाई रमेशभाई सुरती निवासी सदरानगर, अहमदाबाद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रोहिबिशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर : हिमांशु पगी शामलाजी

No Previous Comments found.