करीला मेले की गरिमा बनाई रखने हेतु विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल जिलाधीश अशोकनगर को ज्ञापन दिया
अशोकनगर - अशोकनगर में रगपंचमी महोत्सव करीला मेले लेकर विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल ने कलेक्टर महोदय को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मेले के दौरान भक्ति और पारिवारिक वातावरण बनाए रखने हेतु प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि मेले क्षेत्र में शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही जेबकतरी, चोरी जैसी असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए।
इसके अतिरिक्त अश्लील एवं आपत्तिजनक संगीत/कार्यक्रमों पर रोक लगाने तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कृत्यों पर सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि करीला मेला अपनी पवित्रता, सांस्कृतिक परंपरा और पारिवारिक स्वरूप के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए मेले का आयोजन उसी गरिमा करीला धाम हमारी धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है। लोकमान्यता के अनुसार यह वही पुण्यभूमि है जहाँ माता जानकी जी ने लव-कुश को जन्म दिया था। त्रेता युग से जुड़ी इस पवित्र धरा पर सदैव भक्ति, श्रद्धा और सांस्कृतिक परंपराओं का वातावरण बना रहा है।के अनुरूप किया जाई ज्ञापन में विभाग सह मंत्री श्री रामवीर सिंह जी यादव विभाग संयोजक श्री वेदराम जी लोधी जिला उपाध्यक्ष अशोक रघुवंशी जिला मंत्री कंछेदी दांगी जिला सहसंयोजक श्री दशरथ सिंह यादव श्री हेमराज नामदेव श्री वकील जी लोधी नगर अध्यक्ष रमेश जी गुप्ता श्री अभिषेक शर्मा नगर अमित जी पड़रिया अविनाश शर्मा गोलू यादव बरोदिया राहुल यादव राहुल जैन अभिषेक धाकड़ सौरभ जी शर्मा एवं समस्त विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - गोलू यादव

No Previous Comments found.