ईदगाह और मस्जिदो में ईद-उल-अजहा नमाज अदा
औरंगाबाद : औरंगाबाद जिला तथा ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार (28 तारीख) को ईद-उल-अज़हा बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. ईदगाह मैदान में सुबह 8:00 बजे विशेष नमाज अदा की गई. इसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी।
ईद-उल-अज़हा प्रेम, त्याग और आत्म-बलिदान का संदेश देने वाले त्योहार के रूप में मनाया जाता है.गुरुवार को सुबह 7:00 बजे से ही मुस्लिम भाई-बहन इलाके की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए थे. फुलंब्री शहर के साथ बाबरा स्थित मुख्य ईदगाह मैदान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नमाज अदा की।
सुबह 8:00 बजे जामा मस्जिद के मुख्य इमाम मौलाना हाफिज कैसर साहब ने ईद की नमाज अदा की, हाफ़िज़ नदीम ने बोधेगांव की जामा-ए-अंजुम मस्जिद में उपदेश दिए, हाफ़िज़ साहब ने निधोना में उपदेश दिए, हाफ़िज़ आलिम ने चिंचोली नकीब में उपदेश दिए, मौलाना इरफ़ान ने वडोद बाज़ार में उपदेश दिए और मौलाना शाकेर ने नमाज अदा की, तत्पशच्यात हाफ़िज़ कैसर ने बाबरा स्थित ईदगाह में ईद-उल-अज़हा के मौके पर उपदेश दिए एकत्रित हुए श्रद्धालुओं और गांव के युवाओं को शिक्षा प्राप्त करने, माता-पिता की सेवा करने और व्यसनों और बुरी आदतों से हमेशा दूर रहने की सलाह दी।
रिपोर्टर : फिरोजखान


No Previous Comments found.