मां कामाख्या में गूँजा जल संरक्षण का संकल्प,गोमती तट पर वृक्षारोपण,शपथ कार्यक्रम,हस्ताक्षर अभियान
अयोध्या : 'गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026' के अंतर्गत ब्लॉक रुदौली और नगर पंचायत माँ कामाख्या में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला गंगा समिति अयोध्या और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण और नदियों की निर्मलता के प्रति जन-भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
प्रातः काल: दिन की शुरुआत नगर पंचायत माँ कामाख्या में वृहद वृक्षारोपण अभियान के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और पर्यावरण प्रेमियों ने भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल और हरियाली सुरक्षित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सभी को 'गंगा शपथ' दिलाई गई कि वे न केवल स्वयं जल प्रदूषित होने से रोकेंगे,बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर नगर पंचायत माँ कामाख्या के निखलेश मिश्रा अधिशासी अधिकारी,प्रेम नाथ अधिशासी अधिकारी रुदौली,श्वेता साहू जिला परियोजना अधिकारी,कुलभूषण साहू अध्यक्ष दाना पानी सेवा संस्थान,नीरज कुमार सहायक समन्वयक (जलज)भारतीय वन्यजीव संस्थान,कार्यालय कर्मचारी ब्रजेश,वन रक्षक हृदय राम और वन प्रभाग रुदौली की टीम मुख्य रूप से उपस्थित रही।
सायं काल: गोमती तट पर जल कलश एवं हस्ताक्षर अभियान
संध्या काल में कार्यक्रम का केंद्र पवित्र गोमती नदी के किनारे रहा। यहाँ 'जल कलश' पूजन के साथ जल संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। स्थानीय नागरिकों को जोड़ने के लिए एक विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया,जिसमें सैकड़ों लोगों ने जल बचाने और नदियों को स्वच्छ रखने की प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जन जाति आयोग के अध्यक्ष व पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री बैजनाथ रावत रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मां कामाख्या धाम महोत्सव संयोजक व चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला और माँ कामाख्या धाम महोत्सव के मुख्य संरक्षक माननीय विधायक राम चंद्र यादव रहे एवं विशेष रूप से माँ कामाख्या धाम महोत्सव के संयोजक कमलेश यादव पूर्व प्रमुख,राम प्रताप यादव पूर्व प्रमुख,तेज तिवारी नमामि गंगे जिला संयोजक भाजपा अयोध्या,श्वेता साहू जिला परियोजना अधिकारी अयोध्या तथा वन दारोगा राजबहादुर आदि वन प्रभाग रुदौली एवं मां कामाख्या नगर पंचायत के कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि जल ही जीवन का आधार है और गोमती जैसी जीवनदायिनी नदियों का संरक्षण हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। जिला परियोजना अधिकारी द्वारा गंगा की कविताओं और गीतों से नदियों को स्वच्छ करने के लिए लोगो को जागरूक किया। पूर्व मंत्री बैजनाथ रावत ने गंगा की महानता को लोगो को बताया कहा मां गंगा हमारी संस्कृति धरोहर है नदियों से ही जीवन है हमें इसे स्वच्छ और निर्मल रखना है। चेयरमैन शीतला प्रसाद ने कहा कि नमामि गंगे परियोजना द्वारा किए गए कार्य सराहनीय है स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम जन जागरूकता अभियान के माध्यम से हम नदियों को साफ ही नहीं करते बल्कि नदियों से दिल से रिश्ता जुड़ता है। राम चंद्र यादव विधायक मां कामाख्या दाना पानी सेवा संस्थान और 'जलज' टीम जो भी इस नमामि गंगे परियोजना से जुड़े हुए है उन सभी के प्रयासों की सराहना करते हुए ग्रामीणों को जल की एक-एक बूंद की कीमत समझने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों,स्वयंसेवी संस्थाओं और पर्यावरण मित्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रिपोर्टर : विपिन शुक्ला
No Previous Comments found.