निर्माण के पन्द्रह वर्षों बाद भी नहीं हुआ सड़क का नवीनीकरण

अमानीगंज - अमरगंज बाजार से रामपुर गौहनियां चौराहे तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी मंडी परिषद से बनी पक्की सड़क काफी दिनों से बदहाल है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं हल्की बारिश में ही सड़क के गड्ढों में जलभराव हो जाता है जो राहगीरों के लिए मुसीबत बन गय है। स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद निर्माण के पन्द्रह वर्षों बाद भी सड़क का नवीनीकरण कार्य नहीं कराया गया।

 अमरगंज बाजार और आस-पास के दर्जनों गांवों को अमानीगंज-ड्योढ़ी मार्ग को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क डेढ़ किलोमीटर की दूरी में बदहाल होने के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है, राहगीर जब इस सड़क से यात्रा करने वाले राहगीरों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। खराब सड़क के चलते कई राहगीर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इस सड़क का निर्माण मंडी परिषद से वर्ष 2010 में हुआ था, पन्द्रह वर्षों में भी इसका नवीनीकरण नहीं कराया गया है। एक दो बार गड्ढे भरने की खानापूर्ति की गई है। जिससे सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं।

अमरगंज निवासी घनश्याम मिश्र व रामदत्त तिवारी,तालढ़ोली निवासी अनिल मिश्र,मुकेश मिश्र,मंझनपुर प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप रावत,रामपुर गौहनियां के जितेंद्र सिंह,राज प्रताप सिंह,रवीन्द्र कुमार आदि सड़क के नवीनीकरण कराने की मांग कई बार कर चुके हैं लेकिन लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका और स्थिति जस-की-तस बनी हुई है।

रिपोर्टर - सुनील तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.