डॉ. लवेश पांडे बनीं लोक न्याय एवं,मानवाधिकार संस्थान के चिकित्सा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रभारी

अयोध्या : लोक न्याय एवं मानवाधिकार संस्थान ने संगठन विस्तार और जनस्वास्थ्य कार्यों को गति देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। डॉ. लवेश पांडे को चिकित्सा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय प्रभारी मनोनीत किया गया है।  

नियुक्ति का आधार:प्रमुख संरक्षक कुलदीप सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय के निर्देशन व देवेंद्र बघेल साहब प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से यह जिम्मेदारी दी गई।
डॉ. पांडे चिकित्सा व समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय व समर्पित व्यक्तित्व हैं।
इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा ‘Smile Verse Awards’ से भी सम्मानित हो चुकी हैं।

डॉ. लवेश पांडे अब राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक विस्तार, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, चिकित्सा सेवा कार्यक्रमों का समन्वय व संचालन करेंगी। नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू है।  
संस्थान को भरोसा है कि डॉ. पांडे अपने अनुभव और सकारात्मक कार्यशैली से चिकित्सा प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूती देंगी। जनकल्याण के कार्यक्रमों को देशभर में प्रभावी ढंग से चलाएंगी।  
संगठन परिवार ने डॉ. लवेश पांडे को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं दी हैं।  
रिपोर्टर : आईबी सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.