सवर्ण समाज की अनदेखी पर फूटा गुस्सा
अयोध्या : राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) के विधानसभा जगदीशपुर यूथ अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ शिवेंद्र प्रताप सिंह निवासी (उमरा) ग्रामसभा, ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के गोमती नदी तट पर स्थित प्रसिद्ध थौरी गांव के दंडेश्वर मंदिर धाम में दर्शन-पूजन कर सवर्ण समाज के हक के लिए मन्नत मांगी।
शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए UGC नियम और SC/ST एक्ट के दुरुपयोग तथा लगातार बढ़ रहे आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज के किसी भी बड़े नेता, विधायक और सांसद की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है। इसको लेकर उन्होंने दंडेश्वर धाम में माता से प्रार्थना की कि भाजपा सरकार को सद्बुद्धि आए और सामान्य वर्ग के युवाओं के साथ हो रहे अन्याय पर सरकार ध्यान दे।
उन्होंने कहा कि UGC और आरक्षण के मुद्दे पर कोई सवर्ण समाज का नेता, विधायक, सांसद चुप क्यों है? सबकी बोलती क्यों बंद है? सवर्ण समाज के जितने नेता हैं सब पार्टी से डर रहे हैं। अब समय आ गया है एकजुट होने का, अपनी आवाज खुद उठाने का।
शिवेंद्र ने बताया कि राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) जल्द ही पूरे यूथ विंग के साथ इस मुद्दे को लेकर तहसीलदार, एसडीएम सहित जिले के आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेगी और सवर्ण समाज के आरक्षण व उत्पीड़न के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन छेड़ेगी। इस दौरान उनके साथ कई युवा साथी मौजूद रहे।
जय सवर्ण समाज के नारों से सारा धाम गूंज उठा दंडेश्वर धाम में जाकर यूवा वर्गों ने UGC के नए नियम और SC/ST एक्ट व आरक्षण के विरोध में भाजपा सरकार को सद्बुद्धि आने के लिए मन्नत मांगी।
रिपोर्टर : आईबी सिंह
No Previous Comments found.